Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Sonu Sood ने किया कुछ ऐसा पोस्ट, फैंस उड़ा रहें उड़ा मजाक बोले- ये गोबर है…

Sonu Sood ने किया कुछ ऐसा पोस्ट, फैंस उड़ा रहें उड़ा मजाक बोले- ये गोबर है…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी अपने नेक कामों की वजह तो कभी फिल्मी प्रोजेक्ट और तस्वीरों की चलते, सोनू सूद लाइमलाइट में बने रहते हैं। सोनू सूद को कभी कभी ट्रोलिंग से भी दो चार होना पड़ता है। एक्टर के नए ट्वीट ने यूजर्स को उन्हें ट्रोल करने का बहाना दे दिया है।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

आपको बता दें, सोनू सूद (Sonu Sood) ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। वे पंजाब में हैं। पंजाब की मिट्टी की खुशबू के बारे में बताते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) ने तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनू सूद (Sonu Sood) ने कैप्शन में लिखा- मेरे पंजाब दी मिट्टी दी खुशबू। तस्वीरों में एक्टर उपलों के सामने बैठकर पोज दे रहे हैं। उनके चारों तरफ उपले रखे हुए हैं।

सोनू सूद (Sonu Sood) के इस ट्वीट को पोस्ट करने के बाद से यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर दिया है। कमेंट बॉक्स में सोनू सूद (Sonu Sood) का मजाक उड़ाते हुए ढेरों ट्वीट आ रहे हैं। यूजर्स सोनू सूद पर चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि सर ये मिट्टी नहीं गोबर है। एक यूजर ने लिखा- सर आप जिसे मिट्टी समझ रहे हो दरअसल वो गोबर है।

एक नहीं बल्कि ज्यादातर यूजर्स ने ट्वीट कर सोनू की खिंचाई करते हुए उन्हें ये बात याद दिलाई है कि वो मिट्टी नहीं गोबर के पास बैठे हैं। दूसरे शख्स ने लिखा- गोबर के पास बैठकर मिट्टी की खूशबू बता रहे हैं। एक शख्स लिखता है- यहां भी झोल। एक शख्स का कमेंट काफी मजेदार है। उसने लिखा- सर मिट्टी की धुन में शायद आप बगल में रखे गोबर भूल गए हैं।

कई लोग कमेंट बॉक्स में सोनू सूद (Sonu Sood)  से नौकरी मांगते भी दिखे। वैसे, खूशबू चाहे मिट्टी की हो या गोबर की, सोनू सूद (Sonu Sood) के इस पोस्ट ने लोगों को हंसने का मौका जरूर दिया है। उनका ये पोस्ट वायरल हो गया है। सोनू सूद (Sonu Sood) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज चौहान है।

Advertisement