Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Sorghum Flour in Summer :  गर्मियों में खाएं ज्वार, जौ समेत ठंडी तासीर के ये 3 आटे ,  शरीर मिलेगी प्राकृतिक ठंड़क

Sorghum Flour in Summer :  गर्मियों में खाएं ज्वार, जौ समेत ठंडी तासीर के ये 3 आटे ,  शरीर मिलेगी प्राकृतिक ठंड़क

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sorghum Flour in Summer :  गर्मियों के महीने में तापमान बढ़ने की वजह से खान पान में बदलाव आवश्यक है। इस मौसम के अनुकूल आटे से बना भोजन स्वास्थ्य को संपूर्ण पोषण देता है। ज्वार का आटा गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है, पाचन में सहायक होता है और फाइबर से भरपूर होता है।

पढ़ें :- Easy Dessert Recipe: न मावा न घी, त्योहार पर घर में बनाएं ऐसे मूंग दाल की बर्फी, बिना झंझट मिनटों में होगा तैयार

थकान को दूर करता है
ज्वार के प्राकृतिक गुण इस मौसम को सर्पोट करते हैं।ज्वार (सोरघम) एक अत्यधिक पौष्टिक और प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-मुक्त मोटा अनाज है। यह फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है, जो वजन घटाने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बेहद फायदेमंद है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है और गर्मी के कारण होने वाली थकान को दूर करता है।

शरीर को ठंडा रखता है
इस भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए किस आटे की रोटी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।इस भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए किस आटे की रोटी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

चावल का आटा
गर्मियों में चावल के आटे से बनी रोटी का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये खाने में हल्की होने के साथ ही आसानी से पच जाती है। इसके अलावा ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
Advertisement