South Korea emergency martial law : दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल ने मंगलवार को मार्शल लॉ लागू करने के 6-घंटे बाद ही इसे हटाने का ऐलान कर दिया। यून की कैबिनेट ने मार्शल लॉ निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस दौरान राजनीतिक उथल-पुथल मची रही। एलान के बाद प्रदर्शनकारियों ने खुशी मनाई और कहा, “हम जीत गए।” संसद ने मार्शल लॉ निरस्त करने के लिए मतदान किया था। तस्वीरों में कोरियाई सैनिकों द्वारा कोरियाई नेशनल असेंबली परिसर की सुरक्षा करते हुए मार्शल लॉ लागू होते हुए दिखाया गया।
पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
खबरों के अनुसार, पुलिस को प्रदर्शनकारियों को नेशनल असेंबली परिसर में घुसने से रोकने की कोशिश करते हुए भी देखा गया। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि टैंक सियोल की सड़कों पर घुस आए, इससे पहले कि मार्शल लॉ को वापस ले लिया जाता।
सांसदों और नागरिकों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद कुछ घंटों बाद ही इस आदेश को हटा लिया। उनके इस्तीफे की मांग तब भी जारी रही, जब विपक्ष ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया शुरू करने की कसम खाई, लेकिन उन्होंने पद नहीं छोड़ा।