Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मानसून की जोरदार दस्तक, अगले 7 दिन तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून की जोरदार दस्तक, अगले 7 दिन तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने समय से पहले एंट्री कर चुका है। मौसम विभाग (Meteorological Department)  ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) ने मध्य अरब सागर (Central Arabian Sea) , महाराष्ट्र (मुंबई समेत), कर्नाटक (बेंगलुरु समेत), तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई हिस्सों में अपनी पहुंच बना ली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि अगले 3 दिनों में मानसून (Monsoon) महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और उत्तर-पूर्वी राज्यों के बाकी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

पढ़ें :- ECI Press Conference: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, इन पांच राज्यों में इलेक्शन की तारीखों का होगा ऐलान

इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप-हिमालयी क्षेत्रों में भी मानसून (Monsoon)  के सक्रिय होने की संभावना है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

दक्षिण भारत में तेज बारिश का कहर जारी रहने की संभावना

दक्षिण भारत खासतौर पर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में 26 से 27 मई के बीच भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है। केरल, कोंकण, मुंबई और घाटी वाले क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 मई से 1 जून तक लगातार तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कई हिस्सों में 26 से 31 मई तक तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। 26 और 27 मई को कोंकण और घाटी वाले इलाकों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत और मध्य भारत में भी बारिश

पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना

उत्तर भारत के राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में 27 मई से 1 जून तक बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज आंधी भी चल सकती है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा की संभावना है।

उत्तर-पूर्व भारत में झमाझम

नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 28 मई से 1 जून के बीच अति भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में हीटवेव जारी

मानसून (Monsoon)  के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन पश्चिम राजस्थान में 26 से 28 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement