नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने समय से पहले एंट्री कर चुका है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) ने मध्य अरब सागर (Central Arabian Sea) , महाराष्ट्र (मुंबई समेत), कर्नाटक (बेंगलुरु समेत), तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई हिस्सों में अपनी पहुंच बना ली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बताया कि अगले 3 दिनों में मानसून (Monsoon) महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और उत्तर-पूर्वी राज्यों के बाकी हिस्सों तक पहुंच सकता है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
Weather Warning for 27th May 2025#mausam #weatherupdate #WeatherAlert #WeatherWarning #ForecastUpdate #StaySafe #WeatherForecast #WeatherNews #reel #trendingreel #viralreel #Monsoon2025 #Monsoon #MonsoonForecast@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/FNf48eyizs
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 26, 2025
इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप-हिमालयी क्षेत्रों में भी मानसून (Monsoon) के सक्रिय होने की संभावना है।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
27 मई 2025 के लिए मौसम की चेतावनी#mausam #weatherupdate #WeatherAlert #WeatherWarning #ForecastUpdate #StaySafe #WeatherForecast #WeatherNews #reel #trendingreel #viralreel @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/XZl7W7YMIq
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 26, 2025
दक्षिण भारत में तेज बारिश का कहर जारी रहने की संभावना
दक्षिण भारत खासतौर पर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में 26 से 27 मई के बीच भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है। केरल, कोंकण, मुंबई और घाटी वाले क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 मई से 1 जून तक लगातार तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 26, 2025
पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कई हिस्सों में 26 से 31 मई तक तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। 26 और 27 मई को कोंकण और घाटी वाले इलाकों में बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर भारत और मध्य भारत में भी बारिश
पढ़ें :- नीले ड्रम वाली मुस्कान और सांप से डसवाने वाली रविता के बाद, पति की कातिल प्रीती को उम्रकैद
उत्तर भारत के राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में 27 मई से 1 जून तक बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज आंधी भी चल सकती है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा की संभावना है।
उत्तर-पूर्व भारत में झमाझम
नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 28 मई से 1 जून के बीच अति भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में हीटवेव जारी
मानसून (Monsoon) के चलते देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, लेकिन पश्चिम राजस्थान में 26 से 28 मई तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।