गर्मा गर्म चाय के साथ कुछ चटपटा खाना चाहते है तो आज हम आपके लिए खास सोया नगेट्स की रेसिपी लेकर आये है। खाने में यह चिकन को फेल कर देगा। सोया नगेट्स का आनंद आप शाम की चाय के साथ ले सकते है। या फिर अगर घर में मेहमान आ गये हो और समझ नहीं आ रहा कि उन्हे क्या सर्व किया जाय तो यह बेहतरीन ऑप्शन है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- वनतारा ने वाइल्डलाइफ और वेटेरिनरी साइंस के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च की
सोया नगेट्स बनाने के लिए जरुरी सामान
सोया चंक्स
लाल मिर्च पाउडर
जीरा पाउडर
पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य
गरम मसाला
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर
2 आलू, मकई का आटा
मैदा
पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार
पनीर
तेल
सोया नगेट्स बनाने का ये है तरीका
सोया नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप सोया नगट्स को पानी में बॉईल कर लेंगे। जब सोया बॉईल हो जाए तब गैस बंद कर दें। सोया को छान कर दूसरे बर्तन में रखें। उसमें ठंडा पानी डालें और कुछ देर रखने एक बाद अच्छी तरह से स्क्वीज़ कर लें। अब सोया, हरी धनिया, 3 4 लहसून के टुकड़े, 1 चम्मच जीरा को ग्राइंडर जार में डालें और दरदरा पीस लें। अब गैस ऑन करें और एक कुकर में आलू उबालने के लिए रख दें।
जब आलू उबल जाए तब उसके छिलके को छीलकर अच्छी तरह से मैश करें। अब मैश आलू को सोयाबीन में डालें। अब इसमें बारीक कटी धनिया, बारीक कटा लहसुन, गर्म मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और कॉर्न आटा डालें और मिश्रण को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
अब 3 चम्मच मैदा ले और उसमें काली मिर्च पाउडर डालें और उसका गाढ़ा घोल बनाएं। अब, कॉर्न नमकीन लेकर उसका चुरा बनाएं। उसके बाद चीज़ क्यूब्स को चौकोर काट लें। अब, सोयाबीन का मिश्रण लें और उसका लोई बनाएं। अब लोई को गहरा कर उसमें चीज़ क्यूब डालें।
पढ़ें :- VIDEO: सीएम ममता ने मेरे खिलाफ रची साजिश- हुमायूं कबीर, कहा- भाजपा और टीएमसी ने मिलकर जारी किया वीडियो
अब, उसके बाद मैदा के घोल में नगेट्स को डीप करें। उसके बाद नगेट्स पर कॉर्न नमकीन का चुरा लपेटें। अब, आखिरी स्टेप में नगेट्स को डीप फ्राई करें। यानी तेल में अच्छी तरह से तलें। आपका कुरकुरा नगेट्स तैयार है। चटनी, सॉस या मियोनिज के साथ लुत्फ़ उठाएं।