लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh) का टिकट काट दिया है। इनकी जगह नए कैंडिडेट का ऐलान आज ही होने की संभावना है। भानु प्रताप सिंह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी चलाते हैं और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं लेकिन इनका मेरठ से कोई वास्ता नहीं था।
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
बताते चलें कि उनके टिकट की घोषणा के बाद से ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने खुला विरोध किया, जिसके चलते पार्टी को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ रहा है। नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज से हो सकता है।