लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक बार फिर मेरठ से प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज वह नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं योगेश वर्मा लखनऊ में सिंबल लेने के लिए पहुंचे। उधर अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है।
पढ़ें :- Jio-Airtel के महंगे रिचार्ज का खेल खत्म! TRAI ने दिया बड़ा आदेश
उन्होंने कहा कि यदि मेरा टिकट कटा तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगा। कहा जा रहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष को आज ही इस्तीफा भेज सकते हैं। अतुल प्रधान (Atul Pradhan) का मेरठ से लोकसभा का टिकट कटा है। बुधवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। चर्चा है कि अतुल प्रधान समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। अतुल का टिकट काटकर अखिलेश यादव ने अब सुनीता वर्मा का टिकट फाइनल कर दिया है।
जयंत चौधरी ने ली चुटकी, बोले-विपक्ष में कुछ घंटों के लिए ही मिलता है टिकट
वहीं बार बार प्रत्याशियों के बदले जाने और उनका टिकट काटे जाने को लेकर जयंत चौधरी ने एक्स अकाउंट पर चुटकी ली है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…
विपक्ष में क़िस्मत वालों को ही कुछ घंटों के
लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है!पढ़ें :- कड़ी सुरक्षा में थाईलैंड की राजदूत 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना
और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब…
— Jayant Singh (@jayantrld) April 4, 2024
बता दें कि अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने पर्चा दाखिल कर दिया था लेकिन सपा में घमासान नहीं थमा। वहीं दावेदार लखनऊ में डटे हुए थे। बुधवार रात से ही यह चर्चा थी कि नया एलान हो सकता है। भानु प्रताप सिंह, रफीक अंसारी समेत कई नेता लखनऊ में डटे हुए थे। सपा में टिकट को लेकर खींचतान जारी रही और फिर गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन सुनीता वर्मा के नाम का एलान कर दिया गया। बता दें कि सपा ने प्रत्याशी एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट काटकर अतुल प्रधान (Atul Pradhan) को सोमवार रात टिकट दिया था।
सपा से अतुल प्रधान (Atul Pradhan) और बसपा से देवव्रत त्यागी ने पर्चा भरा था, दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने मीडिया से बातचीत भी की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचे। वहीं सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में करते इंतजार करते रह गए। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई।
पढ़ें :- Tamil Nadu Deepam Controversy : दीपथून पर दीप न जलने से SC नाराज, कहा- CRPF सुरक्षा में जलाएं दीप , हटाए मंदिर ट्रस्टी
वहीं सुनीता वर्मा (Sunita Verma) को टिकट दिए जाने के बाद उनके पति योगेश वर्मा (Yogesh Verma) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट (Meerut Hapur Lok Sabha seat) से इंडिया गठबंधन के रूप में सुनीता वर्मा (Sunita Verma) को प्रत्याशी घोषित करने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार!
वहीं टिकट काटे जाने के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान (Atul Pradhan) ने भी एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट किया- जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वो स्वीकार है ! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे।
जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वो स्वीकार है ! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे ! #जय_भीम #जय_समाजवाद #इंक़लाब_ज़िंदाबाद
— Atul Pradhan (@atulpradhansp) April 4, 2024
योगेश वर्मा को मिला सिंबल
पढ़ें :- किसानों के हक की खाद नेपाल भेजने की तैयारी! नौतनवा पुलिस ने पकड़ी 15 बोरी डीएपी, चार तस्कर गिरफ्तार
आज सुबह अखिलेश ने अतुल प्रधान और योगेश वर्मा (Yogesh Verma) को बुलाकर बात की। इसके बाद सुनीता वर्मा (Sunita Verma) को योगेश वर्मा (Yogesh Verma) पार्टी का सिंबल लेकर गए। पत्नी सुनीता वर्मा (Sunita Verma) आज करेंगी नामांकन।