लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन तथा सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी दूसरे दौर की बातचीत हो रही है। इस बीच खबर है कि पहले दौर में सपा ने कांग्रेस (Congress) को यूपी की 26 विधानसभा सीटें प्रस्तावित की हैं। वहीं अन्य सीटों के लिए सपा ने कांग्रेस (Congress) से समीकरण और प्रत्याशी मांगे हैं। सोमवार को कांग्रेस (Congress) ने सपा को 130 सीटों की लिस्ट सौंपी थी।
पढ़ें :- 'कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालेंगे?' भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कसा तंज
2022 में कांग्रेस द्वारा जीती गई सीटें (2)
रामपुर खास
फरेंदा
वर्ष 2022 में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही सीटें (4)
मथुरा
खेरागढ़
जगदीशपुर
किदवई नगर
अन्य सीटें (20)
बागपत
मोदीनगर
हापुड़
जेवर
स्याना
खुर्जा
खैर
इगलास
मांट
आगरा उत्तर
फतेहपुर सीकरी
बिलग्राम-मल्लावां
गोविंद नगर
नानपारा
गोरखपुर शहर
खजनी
पडरौना
फाजिलनगर
पिंडरा
वाराणसी कैंट
सूत्रों ने बताया कि आज हो रही दूसरे दौर की बातचीत अधिक विस्तृत होगी, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में दोनों दलों की राजनीतिक ताकत, कमजोरियों और चुनावी संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों दल अमेठी और रायबरेली जैसे कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्रों तथा मैनपुरी और इटावा जैसे सपा के गढ़ों में एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखने की रणनीति पर भी विचार कर रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को दोनों दलों के नेताओं ने बताया कि बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अगले दो से चार दिनों में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन जाएगी। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई बैठक में दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत महज 20 मिनट चली। सूत्रों ने बताया कि बैठक में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे सकारात्मक सोच और आपसी सहमति की भावना का परिणाम बताया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हमने सपा के साथ सीटों की संख्या पर चर्चा की है। उन्होंने हमारी बात सुनी और कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा करने के बाद जवाब देंगे। कांग्रेस नेताओं ने उन विधानसभा सीट की सूची सपा प्रतिनिधिमंडल को सौंपी है, जहां से वे अपने उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। हालांकि, दोनों दलों ने सीट की संख्या को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 : मतदाता सूची में नाम जांचने व जुड़वाने का 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस
सपा के मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा है कि बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हो रही है और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विचार सुने। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों में गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
गौरतलब है कि दोनों दलों ने साल 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की 80 में से 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर सीट बंटवारे की उम्मीद कर रही है।