Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने संभल के CO अनुज चौधरी पर विवादित बयान, बोले- सीएम योगी का पाला हुआ टुच्चा गुंडा, इसलिए कर रहा है ऐसी बातें

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने संभल के CO अनुज चौधरी पर विवादित बयान, बोले- सीएम योगी का पाला हुआ टुच्चा गुंडा, इसलिए कर रहा है ऐसी बातें

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी (UP) के संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के जुमे और होली वाले बयान का विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने उनका समर्थन किया है। तो वहीं अब समाजवादी पार्टी (SP) अनुज चौधरी पर हमलावर बनी हुई है। अब तो सपा सांसद ने सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) को टुच्चा गुंडा तक कह दिया है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई का ‘राइट हैंड’ रंदीप मलिक पुलिस के रडार पर

समाजवादी पार्टी से चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह (Samajwadi Party’s Chandauli MP Virendra Singh) ने संभल के CO अनुज चौधरी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री द्वारा पाला हुआ टुच्चा गुंडा है। इसलिए ऐसी बातें कर रहा है। इससे पहले सपा चीफ अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने कहा था कि अधिकारी ही इस तरह की नकारात्मक बात करेंगे, तो फिर सौहार्द की रक्षा कैसे होगी? वहीं अखिलेश के चाचा और सपा नेता रामगोपाल यादव (SP leader Ram Gopal Yadav) ने इतना तक कह दिया कि व्यवस्था बदलने पर ऐसे लोग जेल जाएंगे।

सीएम फैला रहे हैं अपना नफरती एजेंडा : AAP सांसद संजय सिंह

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यूपी के सीएम एक सीओ के पीछे खड़े हो गये हैं। यूपी के सीएम अपना नफरती एजेंडा फैला रहे है, इस तरह के अधिकारी सरकार बदलने के बाद बदल जाते है।

पहलवान है तो पहलवानी की तरह बोलेगा- सीएम योगी

पढ़ें :- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी बांटने में धांधली? बिना कॉलेज आए छात्राओं को नंबर देने से स्कूटी योजना पर बवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार मीडिया चैनल के कॉन्क्लेव में संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के उस बयान का समर्थन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है। सीएम योगी ने कहा था कि हमारा पुलिस अधिकारी जो है वह पहलवान रहा है। पहलवान है तो पहलवानी की तरह बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लगता है लेकिन वह सच है। उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।

Advertisement