लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में RSS की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पुरुषों का ऐसा समूह है जो संविधान के खिलाफ है और महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में RSS की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पुरुषों का ऐसा समूह है जो संविधान के खिलाफ है और महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी पोस्ट में लिखा कि RSS पुरुषों का एक ऐसा समूह है जो संविधान के खिलाफ है और मानता है कि औरतें पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में विश्वास रखता हूं। इसीलिए उनसे लड़कर मुझे बहुत खुशी मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी अपनी ही कई महिलाएं मेरे साथ हैं।
The RSS is an al male anti-constitutional cult that believes women are the property of men.
I believe in Shiva-Shakti.
That’s why it gives me such joy to fight them.
पढ़ें :- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- ये सामान्य मामला नहीं, भाजपा सरकार को ले डूबेगा, शिवा शर्मा के परिवार को मिलना चाहिए न्याय ...
What’s beautiful is that many of their “own” women are on my side.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2026
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह बयान उस दिन आया है जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने संघ के वार्षिक विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह बयान उस दिन आया है जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने संघ के वार्षिक विजयादशमी उत्सव को संबोधित किया। भागवत ने अपने संबोधन में आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं।