Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा अ​ध्यक्ष अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की नहीं मिली अनुमति, पार्टी ने कहा-BJP के अहंकार का जल्द होगा अंत

सपा अ​ध्यक्ष अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की नहीं मिली अनुमति, पार्टी ने कहा-BJP के अहंकार का जल्द होगा अंत

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से भाजपा सरकार (BJP government) पर बड़ा हमला बोला गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से आरोप लगाया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद (Moradabad) में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। पार्टी की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है।

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव
पढ़ें :- कांग्रेस,सपा और इंडी गठबंधन की आरक्षण में सेंधमारी मंशा देश की जनता करेगी फेल: सीएम योगी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav)  को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत।’

Advertisement