Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका… ‘Happy Birthday Modi’

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका… ‘Happy Birthday Modi’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को भारतीय तिरंगे के रंगों और जन्मदिन से जुड़े विजुअल्स से रोशन किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है और देशभर में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पढ़ें :- 76 साल के हो चुके नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा से प्रधानमंत्री कौन? अमित शाह ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 2029 में चौथी बार वही बनेंगे देश के पीएम
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : अखिलेश यादव, बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी

बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)पर इस तरह का विशेष प्रदर्शन भारत-UAE संबंधों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। भारत और UAE की रणनीतिक साझेदारी में व्यापार, ऊर्जा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंध जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यह पहली बार नहीं है जब बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष लाइट शो हुआ हो—2025 में उनके 75वें जन्मदिन पर भी इमारत पर उनकी तस्वीर और जन्मदिन संदेश प्रदर्शित किए गए थे।

Advertisement