Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Spotify Premium : स्पॉटिफाई प्रीमियम प्लान्स हुए सस्ते, अब ₹139 में मिलेगा Standard सब्सक्रिप्शन

Spotify Premium : स्पॉटिफाई प्रीमियम प्लान्स हुए सस्ते, अब ₹139 में मिलेगा Standard सब्सक्रिप्शन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Spotify Premium : दुनियाभर में म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में धूम मचाने वाली स्पॉटिफाई के प्रीमियम प्लान्स अब सस्ते हो गए हैं। Spotify ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बड़ा बदलाव कर दिया है।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

ऑडियो क्वालिटी
कंपनी ने धीरे से अपने सबसे सस्ते Premium Lite प्लान को वेबसाइट और ऐप से हटा दिया है।
इसमें यूजर्स को मंथली 139 रुपये में बिना विज्ञापन के 160 kbps तक की ऑडियो क्वालिटी के साथ म्यूजिक स्ट्रीमिंग मिलती थी। अब कंपनी ने इसकी जगह Premium Standard प्लान की कीमत कम कर दी है। साथ ही Student प्लान को भी पहले से सस्ता कर दिया गया है और नए यूजर्स के लिए कुछ Limited-Time Offers भी पेश किए गए हैं।

Spotify के प्लान्स में क्या-क्या बदला?
Spotify का Premium Standard प्लान अब 139 रुपये प्रति महीने में उपलब्ध होगा। इससे पहले इस प्लान की कीमत मंथली 199 रुपये थी। खास बात यह है कि यही कीमत पहले Premium Lite प्लान की भी थी।

ऑफर
साथ ही अब नए प्रीमियम यूजर्स को कंपनी शुरुआती तीन महीनों का ऑफर भी दे रही है, जिसमें 99 रुपये में तीन महीने तक सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। इसके बाद यूजर्स को 139 रुपये मंथली पेमेंट करना होगा।

ऐड-फ्री म्यूजिक एक्सपीरियंस
Premium Standard प्लान में यूजर्स को कई एडिशनल फायदे मिलते हैं, जैसे 320 kbps तक हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन डाउनलोड और पूरी तरह ऐड-फ्री म्यूजिक एक्सपीरियंस।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान

Student प्लान भी हुआ सस्ता
Spotify ने अपने Premium Student प्लान की कीमत भी घटा दी है। अब यह प्लान 99 रुपये की बजाय 69 रुपये मंथली मिलेगा।

हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग
कंपनी नए एलिजिबल यूजर्स को पहले दो महीनों के लिए 69 रुपये में ही सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। इस प्लान में भी ऐड-फ्री म्यूजिक और 320 kbps तक की हाई-क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement