Sprouts Grains Benefits : सेहत को फिट रखने लिए अंकुरित अनाज रामबाण होता है। स्प्राउट्स एक अंकुरित अनाज होता है, जो बहुत पौष्टिक होता है। ये आपके शरीर के कई जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। अंकुरित अनाज के और भी कई फायदे होते हैं । आइये जानते है।
पढ़ें :- Mosquito repelling plan : मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय , घर से कोसों दूर रहेंगे
अंकुरित अनाज खाने के फायदे
अंकुरित अनाज शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, साथ ही साथ कई पोषक तत्वों की कमियों को भी दूर करते हैं। अगर आप सिर्फ चना, मूंगदाल को ही भिगोकर या अंकुरित करके खाते हैं, तो आज से इन अंकुरित अनाज के अलावा आप अन्य अनाज को भी अंकुरित करके खा सकते हैं। हमारे आसपास कई ऐसे अनाज मौजूद होते हैं, जिसे आप अंकुरित करके खा सकते हैं। यह अनाज शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
धान को अंकुरित करके खा सकते हैं
अगर अनाज की बात कि जाए, तो नियमित रूप से गेहूं, जौ, मक्का, रागी, अंकुरित बाजरा, धान को अंकुरित करके खा सकते हैं। इसके अलावा बीजों की बात कि जाए, तो आप अल्फा-अल्फा, मेथीदाना, खबजूर के बीज, कद्दू के बीज, कद्दू, तरबूज के बीजों को अंकुरित करके खा सकते हैं।
कई फायदे हो सकते हैं
आप चना, मूंग, चना, मोठ, काली मसूर, सूखे मटर जैसे दालों को अंतुरित करके खा सकते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं।