Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lanka Presidential elections : श्रीलंका में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होंगे राष्ट्रपति चुनाव : चुनाव आयोग

Sri Lanka Presidential elections : श्रीलंका में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होंगे राष्ट्रपति चुनाव : चुनाव आयोग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sri Lanka Presidential elections : श्रीलंका में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच राष्ट्रपति चुनाव होंगे, देश की शीर्ष चुनावी संस्था ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।   श्रीलंका देश के चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चुनाव आयोग की निहित शक्तियों के आधार पर राष्ट्रपति चुनाव कराया जायेगा। आयोग ने कहा कि वह श्रीलंका के संविधान और राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम के प्रावधानों के संदर्भ में निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर राष्ट्रपति चुनाव कराने के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

पढ़ें :- इंकलाब मंच ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, फेल हुई यूनुस सरकार तो कहीं उपद्रवी बांग्लादेश की कमान न ले लें अपने हाथों में

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शीर्ष सहयोगी ने पिछले महीने कहा था कि वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर सकते हैं। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद विक्रमसिंघे ने मई 2022 में महिंदा राजपक्षे की जगह प्रधानमंत्री का पद संभाला था। दो महीने बाद, उन्होंने 2024 के अंत तक अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में गोटबाया राजपक्षे की जगह ली।

राष्ट्रपति चुनाव में विक्रमसिंघे का मुकाबला वर्तमान में न्याय मंत्री के विजयदास राजपक्षे से हो सकता है। श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने हाल ही में कहा था कि 65 वर्षीय राजपक्षे राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे

Advertisement