Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lankan Navy : 15 भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप में हिरासत में लिया, 16 नाव भी की जब्त

Sri Lankan Navy : 15 भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप में हिरासत में लिया, 16 नाव भी की जब्त

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने शुक्रवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप (Northern Jaffna Peninsula)  में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को द्वीप राष्ट्र के जल से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है। कांकेसंतुराई बंदरगाह (Kankesanturai Port) पर श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने मछुआरों के नावों को जब्त कर लिया और जांच के लिए मत्स्य निदेशालय में भेज दिया है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने IAS अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया, परिवहन विभाग का भी है अतिरिक्त प्रभार

हाल ही में श्रीलंकाई मछुआरों (Sri Lankan fishermen) ने श्रीलंकाई जल इलाके में अपने भारतीय समकक्षों द्वारा अवैध शिकार से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ इस साल श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने अबतक 16 नाव को जब्त करने के साथ 225 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मु्द्दा है। यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) पर गोलीबारी भी की थी। इसके साथ ही श्रीलंकाई क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले मछुआरों के नौकाओं को जब्त भी कर लिया। पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy)  ने 240 भारतीय मछुआरों (Indian Fishermen) को गिरफ्तार करने के साथ उनके 35 नावों को जब्त किया था।

 

पढ़ें :- पत्रकारिता सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का माध्यम : भारत सिंह
Advertisement