Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. थाना प्रभारी की चेतावनी:- अगर बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा, वीडियो वायरल

थाना प्रभारी की चेतावनी:- अगर बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा, वीडियो वायरल

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- मुरादाबाद पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं लड़कियों के साथ छेड़खानी अभद्रता करने वाले शोहदों को कड़क अंदाज में खुले मंच से चेतावनी देते हुए कहां कि ऐसे लोगों को चौराहे से पीटते हुए ले जाने की बात कही जा रही है. वीडियो मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र में आयोजित जन चौपाल का है. पुलिस द्वारा हर थाना क्षेत्र में लोगों के साथ जनचौपाल के माध्यम से संवाद किया जा रहा है.

पढ़ें :- मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम: वृक्षारोपण और जनकल्याण शिविर का किया उद्घाटन, कहा-2027 में भी होगी बीजेपी की बड़ी जीत

जनपद मुरादाबाद पुलिस मनचलों शोहदों के प्रति कितनी सख्त है कुंदरकी थाना प्रभारी हमवीर सिंह का ये कड़क अंदाज वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. थाना कुंदरकी पुलिस द्वारा गांव जलालपुर खास में लोगों के साथ जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. बड़ी संख्या में गांव के लोग जन चौपाल शामिल हुए लोगों और पुलिस के बीच कई मुद्दों पर संवाद भी हुआ.

जन चौपाल, संवाद कार्यक्रम में जब थाना प्रभारी कुंदरकी हमवीर सिंह ने उपस्थित लोगों के सामने बोलना शुरू किया तो उन्होंने महिलाओं बहन बेटियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने वाले शोहदों को बड़े ही कड़क अंदाज में चेतावनी देते हुए कहां कि अगर किसी ने मेरी बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देख लिया या बदतमीजी कर दी तो चौराहे से पीटते हुए ले जाऊंगा और इस मामले में किसी दलाल या किसी की सिफारिश नहीं मानने वाला. बहन बेटी सबके हैं मेरे भी हैं, उस बहन बेटी पर क्या बीतती होगी उसके माता पिता पर क्या बीतती है सब जानते हैं. ये बात हर व्यक्ति के कानों तक पहुंच जाये मैं समझौता नहीं मानूंगा, कोई सोर्स सिफारिश कोई दलाली नहीं मानूंगा. बिल्कुल बख्शीश नहीं करने वाला मैं ठोक के पीटके जेल भेजूंगा. जिसपर लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन भी किया.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- Video Viral : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के लगाए नारे
Advertisement