बालासोर। ओडिशा (Odisha) बालासोर (Balasore) में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) व केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर बड़ा हमला बोला है। BJP के नेता ने कहा कि ‘भगवान श्री जगन्नाथ’ नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। ये BJP के अहंकार का सबूत है।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses the public in Balasore, Odisha. https://t.co/6UXsvPvqd0
— Congress (@INCIndia) May 30, 2024
उन्होंने कहा कि जैसे ही हम गरीबों को पैसा देना शुरू करेंगे, ये मीडिया वाले कहेंगे कि INDIA अलायंस की सरकार गरीबों की आदत बिगाड़ रही है। लेकिन हम मीडिया की बात नहीं सुनेंगे, क्योंकि आप अडानी-अंबानी के लोग हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों की बात सुनेंगे।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
राहुल गांधी ने कहा कि मैं BJP के खिलाफ लड़ता हूं। मेरे ऊपर BJP ने 24 केस करवा दिए हैं। ED ने 50 घंटे तक मुझसे पूछताछ की, मुझे 2 साल की जेल करवा दी, मेरी संसद सदस्यता छीन ली, मेरा घर ले गए। मैंने उनसे कहा कि मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए, मैं हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों के दिलों में रहता हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अगर सच में BJP के खिलाफ लड़ते हैं, तो आज तक उन पर केस क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि क्योंकि BJD के नवीन पटनायक, BJP के लिए काम करते हैं। यह दोनों एक हैं। इनका लक्ष्य ओडिशा के लोगों का धन चोरी करना है।