Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 250 अंक लुढ़का

By Abhimanyu 
Updated Date

Stock Market Closing 19 October: खराब ग्लोबल संकेतों के चलते गुरुवार 19 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में सुबह खुला और लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के ट्रेड खत्म होने पर BSE सेंसेक्स 248 अंकों की गिरावट के साथ 65,629 और NSE का निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ 19,624 अंकों पर बंद हुआ है। गुरुवार के ट्रेड में निवेशकों को 48,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

पढ़ें :- Stock Market Crash : शेयर बाजार में आए भूचाल से निवेशकों के 5.5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, BSE का घट गया मार्केट कैप

गुरुवार 19 अक्टूबर को दिन में बाजार ने रिकवरी भी निचले लेवल से की। लेकिन बाजार के बंद होने के पहले फिर से मुनाफावसूली लौट आई। बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों को नुकसान हुआ है।  बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 320.91 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले ट्रेडिंग सत्र में 321.39 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ था। यानि 19 अक्टूबर 2023 के ट्रेड में निवेशकों को 48,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

आज ऐसा रहा सेक्टर का हाल

-बैंकिंग, आईटी, फार्मा, मेटल्स, रियल एस्टेट, एनर्जी, इंफ्रा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए।

-कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए।

पढ़ें :- BSE Instant Settlement : अगले सप्ताह से T+0 सेटलमेंट की होगी शुरुआत, बीएसई ने किया ये ऐलान

-मिड कैप शेयरों में गिरावट और स्मॉल कैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

-सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर तेजी और 22 गिरकर बंद हुए।

-निफ्टी के 50 शेयरों में 17 शेयर तेजी और 33 गिरकर बंद हुए।

Advertisement