Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्स 1656 अंक टूटा, निफ्टी 24250 से नीचे, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे

Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्स 1656 अंक टूटा, निफ्टी 24250 से नीचे, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। वैश्विक बाजार (Global Market)   में भारी बिकवाली के बीच सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में हाहाकार दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स (Sensex)  1600 अंकों से अधिक फिसल गया। अमेरिका में संभावित मंदी की आशंका के कारण निवेशकों को की ओर से जोखिम वाली परिसंपत्तियों से दूर करने के बीच सेंसेक्स (Sensex) सोमवार के सत्र में 2,400 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला। दूसरी ओर, निफ्टी भी बिकवाली के बाद कमजोर होकर 24200 के नीचे पहुंच गया। शुरुआती काराबार के दौरान टाइटन के शेयरों में 9 फीसदी तक की गिरावट दिखी।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

शुरुआती कारोबार में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे

इस बीच, बीएसई (BSE) पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 10.24 लाख करोड़ रुपये घटकर 446.92 लाख करोड़ रुपये रह गया। सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.7525 पर पहुंच गया।

क्या है बाजार में गिरावट का कारण?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी के विजयकुमार (Dr. VK Vijaykumar, Chief Investment Strategist of Geojit Financial Services) ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों (Global  Stock Market) में तेज गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था (American Economy) में नरमी की आशंक से प्रेरित है। अमेरिका में जुलाई में रोजगार सृजन में गिरावट दिखी है। बेरोजगारी दर में 4.3% की तेज वृद्धि आई है।। मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। आज सुबह निक्केई में 4% से ऊपर की गिरावट जापानी बाजार में संकट का एक संकेतक है। निवेशकों को इस करेक्शन में खरीदारी करने की जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। बाजार के स्थिर होने का इंतजार करें।

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

इंडिया वीआईएक्स दो महीने के उच्चतम स्तर पर

सेंसेक्स (Sensex) की कंपनियों में टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन जैसे शेयरों में बड़ी बिकवाली दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान इंडिया वीआईएक्स (VIX) दो महीने के उच्चतम स्तर 17.36 पर पहुंच गया और सेंसेक्स बजट के दिन की गिरावट से भी निचले स्तर 79,224 अंक से नीचे चला गया। पहली तिमाही में मुनाफे का लक्ष्य चूकने के बाद टाइटन के शेयरों में गिरावट दिखी।

लाल निशान में निफ्टी के शेयर

निफ्टी के 46 शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर रहे। टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, ओएनजीसी, श्रीराम फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी पर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। शुरुआती सौदों में ये 4.37% तक गिर गए।

बीएसई पर 88 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर

पढ़ें :- Video-भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- साबित करो कि उन्होंने शराब पी है, तो मैं हमेशा के लिए गाना छोड़ दूंगा...

सोमवार को शुरुआती सौदों में बीएसई (BSE)  पर 88 शेयरों ने आज अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू लिया। दूसरी ओर, 42 शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए।

Advertisement