Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार से सेंसेक्स 1062 और निफ्टी 335 अंक गिरा, निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market Crash : शेयर बाजार में हाहाकार से सेंसेक्स 1062 और निफ्टी 335 अंक गिरा, निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ स्वाहा

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। शेयर बाजार (Stock Market ) में गुरुवार को हाहाकार मच गया है। निफ्टी (Nifty)  में 345 अंक की बड़ी गिरावट आई है। यह 22,000 के नीचे आ गया। वहीं सेंसेक्‍स (Sensex) 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ। यह इस सप्‍ताह की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्‍स (Sensex)  75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ चुका है, जबकि निफ्टी (Nifty) 22,750 से बिखर कर 21,957 पर क्‍लोज हुआ है।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

गुरुवार यानी 9 मई 2024 को बीएसई लिस्‍टेड टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। सिर्फ 5 शेयरों में उछाल रहा। टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) में करीब 2 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, SBI Share में 1.27 फीसदी और इंफोसिस, HCL में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं नुकसान कराने वाले 25 शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट L&T के स्‍टॉक में 5.56 फीसदी की हुई है। इसके बाद एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है।

इन 6 शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट

एलएंडटी (L&T) के शेयर आज करीब 6 फीसदी गिरकर 3275 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा, पावर फाइनेंस में 5 फीसदी, BPCL Stock में करीब 5 फीसदी, पिरामल एंटरप्राइजेज करीब 9 फीसदी, NHPC 5.26 प्रतिशत और मणप्‍पुरम फाइनेंस के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट आई है।

शेयर बाजार में 7.3 लाख करोड़ का नुकसान

पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'

आज निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ रुपये स्‍वाहा हो गए, क्‍योंकि गुरुवार को BSE लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 393.73 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपये के मार्क पर था।

हैवीवेट शेयरों में बड़ी गिरावट

सेंसेक्‍स में बड़ी गिरावट की वजह हैवीवेट स्‍टॉक में गिरावट भी माना जा रहा है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) और Larsen & Toubro (L&T) ने मार्केट गिराने में बड़ी भूमिका निभाई है। इसके अलावा HDFC Bank, ITC के शेयरों में बड़ी सेलिंग देखी गई है। बैंक निफ्टी में आज 500 अंक से ज्‍यादा और निफ्टी एफएमसीजी में 1300 अंक गिरा है।

 

 

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी
Advertisement