Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Stock Market Crash : शेयर बाजार में आए भूचाल से Sensex-Nifty धड़ाम, अडानी-अंबानी के शेयर गोता लगाते दिखे

Stock Market Crash : शेयर बाजार में आए भूचाल से Sensex-Nifty धड़ाम, अडानी-अंबानी के शेयर गोता लगाते दिखे

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। शेयर बाजार (Share Market) में बुधवार को गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बुरी तरह टूटने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) बुधवार को भी गिरावट के साथ ओपन हुआ। कुछ ही देर में 500 अंक तक फिसल गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स (Nifty Index) भी सुस्त रफ्तार से ओपन होने के बाद 170 अंक तक फिसल गया। बाजार की गिरावट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस (Reliance) से लेकर गौतम अडानी (Gautam Adani) की Adani Ports तक के शेयर टूटे हैं।

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स ने गिरावट के साथ लाल निशान पर शुरुआत की। BSE Sensex पिछले बंद 78,675.18 के लेवल से टूटकर 78,495.53 के स्तर पर खुला और कुछ देर के कारोबार में ही 500 अंक से ज्यादा फिसलकर 78,131.36 के लेवल तक गिर गया। दूसरी ओर NSE NIfty ने भी गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया और सेंसेक्स की तरह इसके टूटने की रफ्तार भी बढ़ने लगी। घंटेभर के कारोबार में ही ये इंडेक्स 170 अंक से ज्यादा फिसलकर 23,679.35 के लेवल तक आ गया।

Advertisement