Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL के तगड़े नियम से इंटरनेशनल क्रिकेट में रुकेगी बल्लेबाजों की मनमानी, आईसीसी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

IPL के तगड़े नियम से इंटरनेशनल क्रिकेट में रुकेगी बल्लेबाजों की मनमानी, आईसीसी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

By Abhimanyu 
Updated Date

Bat dimensions Measuring Rule : दुनिया की सबसे चर्चित टी20 लीग यानी आईपीएल के कई नियम चर्चा ऐसे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू नहीं होते। लेकिन, अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल, भारत की इस लीग में अपनाए जाने वाले बल्ले की जांच को लागू करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव आईसीसी की क्रिकेट समिति ने दिया है।

पढ़ें :- आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा 'दादा' का नाम

दरअसल, आईपीएल में खिलाड़ियों के बल्ले की मेटल गेज के जरिए बल्लों की औचक जांच की जाती है, ताकि गलत पैमाने बल्लों के इस्तेमाल को रोका जा सके। लीग में अक्सर चौथे अंपायर बल्लेबाजों के मैदान से उतरने से पहले मेटल गेज के जरिये बल्ले की मोटाई और चौड़ाई मापते हैं। अगर बल्ले सही पैमाने में फिट नहीं बैठते तो बल्ला बदलने के लिए कहा जाता है। उसकी जांच होने के बाद ही खिलाड़ी को मैदान में उतरने की अनुमति मिल पाती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति ने मैदान पर मेटल गेज के जरिए बल्लों की औचक जांच की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया था। इस प्रस्ताव को बाली में हाल ही में हुई बैठकों के दौरान आईसीसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की समिति ने मंजूरी दे दी है।

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के क्रिकेट नियमों के अनुसार, बल्ले के किनारों की मोटाई 1.56 इंच, अधिकतम गहराई 2.64 इंच और चौड़ाई 4.25 इंच तय है। आईसीसी के नियमों में इन मानकों की जांच के लिए विशेष गेज का प्रावधान पहले से मौजूद है, लेकिन इंटरनेशनल मैच के दौरान मैदान पर अचानक जांच की व्यवस्था नहीं थी।

पढ़ें :- जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास सरप्राइज, बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Advertisement