Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ बड़े एलान कर रहे हैं। अब उन्होंने छात्रों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को किराए में 50% की छूट दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि, बस और मेट्रो के किराए का खर्च अब शिक्षा में रुकावट नहीं बनेगी। हमारी सरकार बनने पर हम स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए बसों में मुफ्त सफर शुरू करेंगे और मेट्रो किराए में भी रियायत देंगे।
बस और मेट्रो के किराए का ख़र्च अब शिक्षा में रुकावट नहीं बनेगा।
हमारी सरकार बनने पर हम स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए बसों में मुफ्त सफ़र शुरू करेंगे और मेट्रो किराए में भी रियायत देंगे।
छात्रों पर ख़र्च होने वाला हर एक पैसा देश के भविष्य में निवेश है। pic.twitter.com/KN2q1LRmF6
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 17, 2025
साथ ही कहा, आम आदमी पार्टी पूर्वांचल समाज की इज्जत करती है। AAP ने पूर्वांचल समाज के लिए काम किया है। इस चुनाव में हमने 12 पूर्वांचलियों को टिकट दिए हैं। बीजेपी पूर्वांचल समाज को बड़े तिरस्कार की नज़र से देखती है। उन्हें बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहती है। बीजेपी के प्रवक्ता ने पूर्वांचल से आने वाले हमारे विधायक ऋतुराज झा जी को नेशनल TV चैनल पर बहुत ही गंदी गाली दी। BJP बताए, उन्होंने पिछले 10 साल में पूर्वांचल समाज के लिए क्या किया है?