Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण, सीडीएस और सेना के शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण, सीडीएस और सेना के शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army) की स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (Strategic Forces Command) ने बुधवार को डीआरडीओ (DRDO) के साथ मिलकर नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम (Ballistic Missile Agni Prime) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (Dr. APJ Abdul Kalam Island) पर कल शाम करीब सात बजे किया गया।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट

परीक्षण ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन को मान्य करते हुए सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा किया, जैसा कि टर्मिनल बिंदु पर रखे गए दो डाउनरेंज जहाजों सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात कई रेंज सेंसर द्वारा कैप्चर किए गए डेटा से पुष्टि की गई है।

रक्षा मंत्री ने सफल परीक्षण पर दी बधाई

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परीक्षण के दौरान अग्नि प्राइम मिसाइल (Agni Prime Missile ) ने अपने सभी मानकों और उद्देश्यों को पूरा किया। परीक्षण के दौरान विभिन्न सेंसर लगाए गए थे, जिनमें मिसाइल परीक्षण से संबंधित डाटा इकट्ठा किया गया। मिसाइल परीक्षण के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान, स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (Strategic Forces Command) के प्रमुख समेत डीआरडीओ (DRDO)  के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अग्नि मिसाइल (Agni  Missile ) के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने डीआरडीओ (DRDO)  , स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड  (Strategic Forces Command) को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि मिसाइल के सफल परीक्षण से सुरक्षा बलों को मजबूती मिलेगी। सीडीएस जनरल अनिल चौहान और डीआरडीओ के चेयरमैन समीर वी कामत (DRDO Chairman Sameer V Kamat) ने भी अग्नि प्राइम मिसाइल (Agni Prime Missile ) के सफल परीक्षण पर बधाई दी।

Advertisement