Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sudan : सूडान में बाजार को निशाना बनाकर बड़ा ड्रोन अटैक, दक्षिण दारफुर में 21 लोगों की मौत

Sudan : सूडान में बाजार को निशाना बनाकर बड़ा ड्रोन अटैक, दक्षिण दारफुर में 21 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sudan Drone Attack :  सूडान के न्याला शहर से बड़ी खबर आ रही है। सूडान के पश्चिमी दारफुर प्रांत की वास्तविक राजधानी न्याला (Nyala) शहर में एक बाजार पर हुए भीषण ड्रोन हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। AFP के मुताबिक, एक मेडिकल सूत्र और प्रत्यक्षदर्शियों ने हमले में हुए नुकसान की जानकारी दी है। घटना के बाद इलाके में हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पढ़ें :- ‘प्रेस की आजादी पर हमला’: DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस बाजार में भारी संख्या में लोग जुटते हैं, जिनमें अर्धसैनिक संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के लड़ाके भी शामिल रहते हैं। न्याला शहर को वर्तमान में RSF का मजबूत गढ़ माना जाता है।

मानवाधिकार समूह इमरजेंसी लॉयर्स और RSF ने आरोप लगाया है कि हमला सूडानी सेना ने किया। रिपोर्टों के मुताबिक, सेना RSF के कब्जे वाले पश्चिमी दारफुर क्षेत्र को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए ड्रोन हमले कर रही है। हालांकि, इस हमले को लेकर सूडानी सेना की ओर से पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

न्याला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों और मृतकों को अस्पताल लाया गया है, जिनमें से कई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
Advertisement