Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सूडान : तख्तापलट के बाद अमेरिका ने रोकी 70 करोड़ डॉलर मदद , विरोध में सड़कों पर आ गए लोग

सूडान : तख्तापलट के बाद अमेरिका ने रोकी 70 करोड़ डॉलर मदद , विरोध में सड़कों पर आ गए लोग

By अनूप कुमार 
Updated Date

खारतूम: सूड़ान में तख्ता पलट हो गया है।इस दौरान हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई। सेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री अब्दाला हमदोक को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद कार्यवाहक सरकार को बर्खास्त कर सत्ता पर कब्जा कर लिया।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

सूडान में हुई ताजा राजनीतिक गतिविधियों की अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने सूडान को दी जाने वाली 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि को निलंबित कर रहा है।

दरअसल, सोमवार को सेना ने प्रधानमंत्री अब्दाला हमदोक समेत कई सीनियर अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को किसी अज्ञात जगह लेकर गई। इसके बाद हजारों लोग इस तख्तापलट के विरोध में सड़कों पर आ गए। सुरक्षा बलों ने भीड़ पर गोली चलाई, जिसमें सात प्रदर्शनकारी मारे गए और 130 लोग घायल हो गए।

जनरल अब्देल फतह बुरहान ने टेलीविजन पर दिए संदेश में घोषणा की कि देश की सत्तारूढ़ स्वायत्तशासी परिषद् और प्रधानमंत्री अब्दाला हमदोक के नेतृत्व वाली सरकार को भंग किया जा रहा है।

सूचना मंत्रालय ने कहा कि सत्ता पर कब्जे के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और देश के सरकारी समाचार चैनल ने परंपरागत देशभक्ति संगीत बजाया। सेना ने ओमडर्मन में सूडान के सरकारी टेलिविजन पर धावा बोलकर कई कर्मियों को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें :- पाकिस्तान : गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमर जिले में खाई में गिरी बस, 20 लोगों की मौत,बचाव प्रयास जारी  
Advertisement