नई दिल्ली। दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट (Delhi’s Domestic Airport)पर तैनात एएसआई जगबीर सिंह (ASI Jagbir Singh) ने शुक्रवार को खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर जान देने की कोशिश की। उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके पास से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) मिला है, जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान होकर कदम उठाने की बात लिखी है। जांच में पता चला कि उन्हें गंभीर माइग्रेन की बीमारी है और उनका इलाज चल रहा है।