Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला बैंक अधिकारी की सुसाइड: IPS अफसर समेत तीन पर दर्ज हुई FIR, पिता बोले-शादी टूटने के बाद कर रहे थे परेशान

महिला बैंक अधिकारी की सुसाइड: IPS अफसर समेत तीन पर दर्ज हुई FIR, पिता बोले-शादी टूटने के बाद कर रहे थे परेशान

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की महिला अधिकारी श्रद्धा गुप्ता (Shraddha Gupta) के सुसाइड मामले में आईपीएस (IPS) अफसर समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया गया है। श्रद्धा (Shraddha Gupta) के सुसाइड नोट के आधार पर पिता की तहरीर पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गयी है। पिता का कहना है कि शादी टूटने के बाद विवेक गुप्ता लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर श्रद्धा ने सुसाइड कर लिया।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

शादी से मना करने पर कर रहे थे परेशान
पिता ने कहा कि उनकी बेटी की शादी उतरौला निवासी उमाशंकर के बेटे विकेक गुप्ता से 2020 में तय हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी लेकिन कोरोना के कारण शादी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि इस बीच बेटी ने कहा कि विवेक की आदत सही नहीं है और मैं उससे शादी नहीं करूंगी। इसके बाद से शादी टूट गयी थी। इसके बाद से विवेक पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर परेशान करने लगा था।

सुसाइड नोट में लिखा इनका नाम
मृतका ने अपने सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम ​लिखे थे। इसमें विवेक तिवारी, आईपीएस अफसर आशीष तिवारी और अनिल रावत का नाम लिखा था। मृतका के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्जकर ली थी।

Advertisement