Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sunil Sharma Biography: सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड, अब योगी सरकार में बने मंत्री, जानिए सुनील शर्मा के बारे में

Sunil Sharma Biography: सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड, अब योगी सरकार में बने मंत्री, जानिए सुनील शर्मा के बारे में

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sunil Sharma Biography: योगी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कैबिनेट विस्तार में चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें भाजपा की तरफ से साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। सुनील शर्मा के मंत्री बनने की अटकलें बीते कई दिनों से चल रहीं थीं। इन सबके बीच आज उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है। यही नहीं उन्होंने सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

लगातार तीसरी बार बने विधायक
बता दें कि, सुनील शर्मा साहिबाबाद से तीसरी ​बार विधायक बने हैं। सबसे पहले वो 15वीं विधानसभा में गाजियाबाद की सीट से चुनकर विधायक बने थे। उसके बाद सुनील शर्मा 17वीं और 18वीं विधानसभा में साहिबाबाद के सीट से चुनकर विधायक बने हैं।

रक्षामंत्री के बताए जाते हैं करीबी
सुनील शर्मा की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी के करीबी बताए जाते हैं। इसके साथ ही बड़े ब्राह्मण नेताओं में इनकी गिनती की जाती है। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में अक्सर सुनील शर्मा सक्रिय रहते हैं, जिसके कारण जनता का भी विश्वास इन पर खूब रहता है।

सबसे जयादा वोटों से जीतने का है रिकॉर्ड
सुनील शर्मा ने सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने दो लाख 14 हजार 386 वोटों के रिकॉर्ड तोड़ से अपने विरोधी को हराया था, जिनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।

 

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Advertisement