Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sunken Boat in Greece : ग्रीस के समुद्र में प्रवासियों से भरी नाव डूबी,79 लोगों की मौत

Sunken Boat in Greece : ग्रीस के समुद्र में प्रवासियों से भरी नाव डूबी,79 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sunken Boat in Greece : ग्रीस के समुद्र में प्रवासियों से भरी नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, इस दर्दनाक घटना में करीब 79 लोगों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल 104 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता हैं। नाव में सवार किसी भी व्यक्ति ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

पढ़ें :- Nepal Banned Indian Spices : नेपाल ने भारतीय ब्रांड के दो मसालों पर लगाया बैन , आयात पर रोक लगा दी

समुद्र में डूबने वाली इस नाव में करीब 750 लोग सवार थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह नाव लीबिया से टोब्रुक की तरफ जा रही थी। इस हादसे पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा कि नाव हादसा बेहद भयानक है।

Advertisement