Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जख्मी हालत में Sunny Leone करती रही ये काम, चेहरे पर हार का डर दिखा साफ

जख्मी हालत में Sunny Leone करती रही ये काम, चेहरे पर हार का डर दिखा साफ

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड हॉट स्टार सनी लियोनी (Sunny Leone) फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहतीं हैं। सोशल मीडिया से काफी एक्टिव रहने वाली सनी का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके चलते उनके फैंस काफी हैरान रह गाये।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

दरअसल, इस वीडियो में सनी जख्मी हालत में नजर आ रहीं हैं। जख्मी चेहरा के साथ सनी लियोनी गेम खेलती नजर आ रहीं हैं। और गेम खेलते हुए उनके चेहरे पर साफ हैरानी देखी जा सकती है।


आपको बता दें, सनी लियोन वीडियो में काफी चोटिल नजर आ रहीं हैं और बिस्तर पर बैठी लूडो खेल रहीं हैं वीडियो में वो काफी परेशान नजर आ रही हैं और देखने में लग रहा है कि वो हारने वाली हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा है उन्होंने सामने वाली महिला को हरा दिया है।

सनी लियोनी का जख्मी चेहरा उनके शूट का हिस्सा हो सकता है। इन दिनों, एक्ट्रेस आने वाली फिल्म ‘शिरो’ के शूट में बिजी हैं। बता दें, शिरो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।

Advertisement