Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशकों के योगदान के लिए राजपाल यादव की तारीफ की है। उन्होंने राजपाल की निरंतरता और हर परफॉर्मेंस में उनके द्वारा लाए जाने वाले मूल्य की सराहना की है। कॉमेडियन के समर्थन में खान की ये टिप्पणियां हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो के बाद आई हैं, जिसमें होस्ट ने कथित तौर पर राजपाल के चल रहे चेक बाउंस मामले पर तंज कसा था। खबरों के मुताबिक यह विवाद पांच अप्रैल को मुंबई में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान खड़ा हुआ। पत्रकार सौरभ द्विवेदी, जाकिर खान और राजपाल यादव के बीच हुई बातचीत को उनके चल रहे वित्तीय मामले से जोड़ा गया था। वायरल क्लिप में यादव कह रहे थे रुपया, डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है कुछ समझ में नहीं आ रहा है। इस पर सलमान खाने ने कहा कि राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाएंगे, जितने उधर हैं।

पढ़ें :- अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे पैतृक गांव, कहा- भतीजी की शादी के बाद देंगे सारे सवालों का जवाब

सलमान खान ने कहा कि भाई इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि डॉलर कितना ऊपर या नीचे जाता है, आपको बिल्कुल वही राशि लौटानी होगी जो आपने उधार ली है। वहीं कई नेटिज़न्स को सौरभ की टिप्पणियां पसंद नहीं आईं क्योंकि उन्हें उनका मजाक खराब लगा। काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा हकीकत यही है। ये याद रखना के कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे इससे कोई फर्क नहींं पड़ता है। बता दे कि राजपाल यादव को हाल ही में उनकी 2010 की फ़िल्म अता पता लापता के लिए लिए गए लोन से जुड़े 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में अंतरिम ज़मानत मिली है। अभिनेता ने व्यवसायी माधव गोपाल अग्रवाल से पांच करोड़ रुपए लिए थे और ब्याज तथा जुर्माने के साथ, यह राशि बाद में बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गई।

Advertisement