NEET-UG 2024 : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट-यूजी 2024 परीक्षा (NEET-UG 2024 Exam) से संबंधित दायर याचिकाओं पर नोटिस जारी किया है। याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) के सामने लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कई याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें नीट-यूजी 2024 (NEET-UG 2024) के नतीजों को रद्द करने और परीक्षा को फिर आयोजित के निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाओं में पेपर लीक होने और कई अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं। याचिकाओं के जरिए अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में प्रतिपूरक अंक और परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में विसंगति का मुद्दा भी उठाया था।