नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) को चुनौती देने वाली याचिका को लेकर सीजेआई (CJI) की अगुआई वाली सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की बेंच ने याचिकाकर्ता को जमकर फटकार लगा दी। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिका लाकर कोर्ट का समया न जाया करें। सीजेआई (CJI) की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। इस याचिका में कहा गया था कि हिंदू धर्म ग्रंथों पर आधारित रामायण की कथा के साथ छेड़छाड़ करके यह फिल्म बनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने याचिकाकर्ता से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि यह फ फिल्म ठीक नहीं है तो अपने हिसाब से एक फिल्म बना लें।
पढ़ें :- रक्त संबंध में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, बच्चों की सेहत को लेकर जताई चिंता
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) की अगुआई वाली बेंच ने कहा फिल्म रिलीज हो चुकी है और फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्होंने जैसा भी रामायण को समझा, वैसा बना दिया है। कोई भी अपनी समझ के हिसाब से फिल्म बनाने को स्वतंत्र है। चाहें तो आप अपनी फिल्म बना लें। कोर्ट ने वकील से कहा कि वह केवल अदालत का समय खराब कर रहे हैं।
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि इस याचिका को 23 नवंबर को दर्ज किया गया था लेकिन अब तक सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं किया गया है। इसपर सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा कि फिल्म तो पहले ही रिलीज हो चुकी है और जिन्हें देखना था वे देख भी चुके हैं। याचिका में कहा गया था कि इस फिल्म में रामायण के पौराणिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने यचिकाकर्ता के वकील से कहा कि अगर वह चाहें तो अपनी समझ के हिसाब से नई फिल्म बना लें।
कोर्ट ने कहा कि इस केस की जल्दी सुनवाई करने का कोई तुक नहीं है। सामान्य प्रक्रिया के तहत मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा और फिर सुनवाई होगी। आपको बता दें कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म रामायण पूरी दुनिया में चर्चा बटोर रही है। इसमें आधुनिक तकनीक और वीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। इसीलिए इसकी तुलना हॉलिवुड की ऐक्शन फिल्मों से भी की जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भगवान राम और साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। इसके अलावा यश ने रावण किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की है।