Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Gochar Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के राजा सूर्यदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Surya Gochar Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के राजा सूर्यदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Gochar Kumbh Rashi 2026 : आत्मा के कारक और ग्रह मंडल के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करने वाले है। ज्योतिष शास्त्र  में सूर्य को आत्मबल, सम्मान और नेतृत्व ,नेतृत्व क्षमता, सेहत, पिता से रिश्ता, सरकारी क्षेत्र, ऊर्जा, उच्च पद और प्रकाश का कारक माना गया है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो शनि की राशि मानी जाती है।

पढ़ें :- Surya Gochar September 2026 :  सूर्य देव स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में करेंगे प्रवेश करेंगे,  जानें उपाय

मेष राशि
सूर्य गोचर से 13 फरवरी 2026 के बाद मेष राशि वालों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। जहां कुछ लोगों को पैसों से जुड़े मामलों में तेजी देखने को मिलेगी, वहीं निवेश से भी लाभ मिलना शुरू होगा। इसके अलावा आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश राहत और खुशखबरी लेकर आ सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जैसे शिक्षा, नौकरी या विवाह से संबंधित बात। पतिपत्नी में चल रही खटास दूर हो सकती है। रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। इस समय अचानक धन मिलने की संभावना भी बनी हुई है।

मकर राशि
मेष और तुला के अलावा मकर राशि वालों के लिए भी सूर्य का कुंभ राशि में गोचर करना शुभ रहेगा। जहां एक तरफ आपको रूके कामों में गति देखने को मिलेगी, वहीं आर्थिक समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। इसके अलावा आपको अपने आत्मविश्वास और स्वास्थ्य दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- Venus Transit 2026 : ऐश्वर्य के देवता शुक्र का तुला राशि में गोचर 2 सितंबर को , कई राशियों को बहुत लाभ मिलने वाला है
Advertisement