Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Gochar Mesh Rashi 2025 : सूर्य देव करेंगे मेष राशि में गोचर,  जानिए इन राशियों को मिलेगी सफलता

Surya Gochar Mesh Rashi 2025 : सूर्य देव करेंगे मेष राशि में गोचर,  जानिए इन राशियों को मिलेगी सफलता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Gochar Mesh Rashi 2025 : ग्रह मंडल के राजा सूर्य देव की चाल बदलने वाली है। सूर्य नारायण 13 अप्रैल की आधी रात को 3: 21 पर सूर्य देव मीन राशि से निकल कर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 14 मई तक यह मेष राशि में विराजित रहने के बाद 14 मई की रात 12:11 के बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंडली में सूर्य देव की शुभ उपस्थिति जातक को राजा बना देती है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य को सम्मान, लीडरशिप, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का कारक माना जाता है। सूर्य देव को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri Maa Brahmacharini : चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन आज , मां ब्रह्माचारिणी की पूजा में अर्पित करें ये भोग

सूर्य देव के मीन राशि से मेष राशि में प्रस्थान करने के साथ ही राशियों में गोचर का एक चक्र पूरा हो जाएगा। ये चक्र मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि तक चलता है। जब सूर्य देव मेष राशि में जाएंगे तो मीन खरमास का विश्राम होगा। 1 माह से जो शुभ कामों पर विराम था वे फिर से आरंभ हो जाएंगे। जानें, आपकी राशि पर क्या असर रहेगा और गुड लक के लिए 1 महीने तक कौन से उपाय करने चाहिए-

मेष राशि- जीवन में जन, मन और धन से जुड़ा हर तरह का सुख मिलेगा, कोई भी चाह अधूरी नहीं रहेगी। सुदूर यात्रा पर जाने का भी योग है।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य नारायण को जल चढ़ाएं।

वृष राशि- पारिवारिक सुख मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुझान बढ़ेगा। धन का उपयोग सोच-समझ कर करें। खर्चे का ध्यान रखें।
उपाय-  धर्म-कर्म के कामों में अपना योगदान दें।

मिथुन राशि-  अधूरी इच्छाएं थी पूरी होंगी। धन के स्रोत बढ़ेंगे साथ में सुख-साधन के साधनों में बढ़ोतरी होगी।
उपाय- किसी भी धर्म स्थल पर मूली का दान करें।

पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras :  दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं ,  मिलेगी कार्यों में सफलता

कर्क राशि- करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। पूर्व में किए गए परिश्रम से लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पिता के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी।
उपाय- 1 महीने तक काले या नीले रंग के वस्त्र न पहनें।

सिंह राशि- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत और प्रयास के मनभावन परिणाम सामने आएंगे।
उपाय- पीतल का प्रयोग अधिक से अधिक करें विशेषकर बर्तनों का इस्तेमाल करें।

कन्या राशि- अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। क्रोध पर लगाम लगाकर रखें। किसी भी काम को पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा।
उपाय- बड़े भाई अथवा बड़े भाई के समान किसी व्यक्ति की यथासंभव मदद करें।

तुला राशि- लाइफ पार्टनर का प्यार और समर्पण मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। दोनों मिलकर मनचाहे आयाम हासिल करेंगे।
उपाय-  संगी अथवा सहकर्मी को भोजन खिलाएं। उसके बाद खुद खाना खाएं।

वृश्चिक राशि- बहुत सारे मित्र बनेंगे। अपने विरोधियों से संभल कर रहें। संतान से विनम्र बनकर रहेंगे तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।
उपाय- 30 दिनों तक कुत्ते भोजन अवश्य दें।

पढ़ें :- Navratri Fasting Smart Tips :  नवरात्रि व्रत में थकान-कमजोरी से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स ,  तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे

धनु राशि- चारों ओर से खुशियां आपके पास आने के लिए तैयार हैं। विद्या, गुरु, विवेक, रोमांस और संतान से संबंधित सभी सुख प्राप्त होंगे।
उपाय-  गाय माता को रोटी, गुड़, चारा अथवा उबला आलू खिलाएं।

मकर राशि- पद, भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। आपकी संतान को हर सुख मिलेगा, जिसका वो इंतजार कर रहे थे। धन प्राप्त करने के भी अच्छे अवसर मिलेंगे।
उपाय- गरीबों और भूखों को भोजन कराकर मिष्ठान जरूर खिलाएं।

कुंभ राशि- आपको अपने व्यवहार में मिठास लेकर आनी होगी। किसी के सामने अपनी इच्छाएं जागृत करने से बचें।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर सेवा करें।

मीन राशि- आपकी काबिलियत आपको वो दिलवाएगी, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। मेहनत से अधिक धन मिलेगा।
उपाय- बादाम से बनी मिठाइयां धर्म स्थल पर दान करें।

Advertisement