Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ‘Budhaditya Yoga’ में इनका बदल जाएगा भाग्य, इन राशियों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

‘Budhaditya Yoga’ में इनका बदल जाएगा भाग्य, इन राशियों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ज्योतिष (Astrology) में बुध और सूर्य का मिलन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय बुध और सूर्य वृश्चिक राशि (Scorpio) में विराजमान हैं। बुध और सूर्य के एक ही राशि में यानी वृश्चिक राशि (Scorpio)  में होने से बुधादित्य योग (Budhaditya Yoga) का निर्माण हो रहा है। बुधादित्य योग (Budhaditya Yoga) बनने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

आइए जानें बुधादित्य योग (Budhaditya Yoga) से किन राशियों का होने जा रहा है भाग्योदय …

वृष राशि

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मान- सम्मान मिलेगा।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और पार्टनर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
पार्टनरशिप के कारोबार में जातकों को लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।
बुधादित्य योग के प्रभाव से आपको सफलता हासिल होगी।
शुभ मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
प्रेम संबंधों में बदलाव होगा।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि

किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।
वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि

धन- लाभ होगा।
व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
भाई-बहन से मदद मिल सकती है।
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आपकी वाणी में तेजी आ सकती है।
इस दौरान नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मकर राशि

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
भाग्य का साथ मिलेगा।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
सूर्य व बुध की युति से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
इस राशि के जातकों की मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
करियर से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी।
इस दौरान कुछ जातकों को मनचाही नौकरी भी मिल सकती है।

Advertisement