Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Swati Maliwal Case: बिभव कुमार को कोर्ट ने चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Swati Maliwal Case: बिभव कुमार को कोर्ट ने चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Swati Maliwal Case:  आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में बिभव कुमार की दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज पेशी हुई। सुनवाई के दौरान बिभव कुमार को कोर्ट ने चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उन्हें 28 मई तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। बीती 18 मई को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ

बता दें कि, एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान 13 मई की घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल दूसरे कमरे में थे। मेरी पिटाई हुई मैं चीखती रही लेकिन वह बाहर नहीं आए। यही नहीं आज तक अरविंद केजरीवाल ने मुझे एक फोन भी नहीं किया।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि, 13 मई की सुबह करीब 9 बजे मैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास पर गई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में बैठने के लिए कहा और बताया कि अरविंद घर पर हैं और वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार आक्रामक स्थिति में आए।

 

 

पढ़ें :- राम राज्य और समाजवाद में विश्वास रखने वाले सच्चे सनातनी, बुराई फैलाने वाले नकली सनातनी : अखिलेश यादव
Advertisement