Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2022: पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले रोहित शर्मा ने बताया किस प्लान के साथ उतरेगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले रोहित शर्मा ने बताया किस प्लान के साथ उतरेगी टीम इंडिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 अक्टूबर होगा। इसको लेकर टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम इंडिया के कप्तान ने बताया  कि वो किन तैयारियों के साथ उतरेंगे? वहीं, पिछले साल भारत दो मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

इस बार टीम इंडिया इस सीरीज पर कब्जा करने के लिए उतरेगी। बीसीसीआई की तरफ से रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें हिटमैन ने अपनी तैयारियों को लेकर बताया है। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना गर्व की बात है।

इसको लेकर वो काफी उत्साहित हैं और कुछ खास करने का मौका भी है। यह बड़ा टूर्नामेंट है, लेकिन हम इस पर ज्यादा बात नहीं करते हैं। इससे हमें अपने प्लान पर अमल करने में मदद मिलती है। हिमटमैन ने कहा कि, भारत अपने घर में लगातार दो सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहुंची है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में खेलना अलग चुनौती होगी। कुछ खिलाड़ी पहली बार यहां खेल रहे हैं। उन्हें भी हालातों के साथ बेहतर सामंजस्य बैठाना होगा। इसी वजह से भारतीय टीम थोड़ा पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची है और हालातों के साथ तालमेल बैठाने के लिए मेहनत की है।

पढ़ें :- दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक खेले गए 28 मैच; जानें किसका पलड़ा भारी और आज कैसी होगी प्लेइंग-XI
Advertisement