T20 World Cup Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला कुछ देर में शुरू होगा। इस मैच से सबसे ज्यादा नजरे सूर्यकुमार यादव पर लोगों की टिकी हुई हैं। दरअसल, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद ही शानदार है। हालांकि, टी20 विश्व के शुरूआती कुछ मुकाबलों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने दमदार वापसी की है और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 47 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
सात मैचों में सूर्यकुमार यादव ने जारी टूर्नामेंट में 196 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.66 और स्ट्राइक रेट 137.06 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 53 रन है। उन्होंने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नौवें नंबर पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 343 रन ठोके थे। इस दौरान उनका औसत 68.60 और स्ट्राइक रेट 177.72 का रहा है। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कई अहम पारियां खेली हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 के दौरान 40 गेंद में 68 रन बनाए थे। इस दौरान 6 चौके और तीन छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार ने बतौर कप्तान भी अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 56 गेंद में शतक लगाया था।