Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक घर लौटे रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक घर लौटे रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup: टी20 विश्व कप का मुकाबला जारी है। भरतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि, मंगलवार को वो अपने घर लौट आए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि, परिवार को आपात स्थिति आने के कारण रिंकू सिंह को घर लौटना पड़ा है।

पढ़ें :- ओवरकॉन्फिडेंट टीम इंडिया को अपना Ego छोड़कर हालात के हिसाब से ढलने की ज़रूरत : सुनील गावस्कर

वहीं, भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को मैच खेलना है। ऐसे में रिंकू सिंह के घर लौटने के बाद उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक ​इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर आठ का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।

बताया जा रहा है कि, रिंकू ने ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया, जबकि टीम के अन्य खिलाड़ी नेट्स पर मौजूद रहे। सूत्र ने कहा, ‘परिवार में आपात स्थिति के कारण रिंकू चेन्नई से अपने घर लौट गए हैं। उन्होंने चेपॉक में अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया।’ सूत्रों के मुताबिक रिंकू के पिता खानचंद सिंह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। यही कारण है कि रिंकू जल्दी से घर लौटे हैं।

 

पढ़ें :- 'साउथ अफ्रीका के बदौलत हम जान पाये कि भारत को आगे क्या करना है...' संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया को दी ये तीन सलाह
Advertisement