Old Woman Amazing Dance On Haryanvi song: इंटरनेट पर आए दिन डांस के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, इनमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल ही में हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करती एक बुजुर्ग महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला ने लड़की के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करके ऐसा गर्दा उड़ाया है, जिसे देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी और आप भी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बुजुर्ग ताई को लेडीज फंक्शन में खींच कर डांस करने के लिए लाती है। बुजुर्ग महिला जिस एनर्जी के साथ डांस करना शुरू करती हैं वो देखना और भी दिलचस्प है। हरियाणी गाने पर बुजुर्ग ताई बहुत ही खुश होकर झूमते नजर आती हैं।
आसपास बैठे लोग ताई का डांस देखकर हंसते नजर आते हैं तो वहीं कुछ महिलाएं तो पैसों से उनकी नजर भी उतारते दिखती हैं। बुजुर्ग ताई के साथ डांस करती लड़की भी उनकी हौसला अफजाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है वो भी ताई की एनर्जी को मैच करने की कोशिश करती है।