Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Taiwan Earthquake : ताइवान में पिछले 25 साल का सबसे तेज भूकंप, झुक गईं गगनचुंबी इमारतें; जापान के दो द्वीपों में सुनामी

Taiwan Earthquake : ताइवान में पिछले 25 साल का सबसे तेज भूकंप, झुक गईं गगनचुंबी इमारतें; जापान के दो द्वीपों में सुनामी

By Abhimanyu 
Updated Date

Taiwan Earthquake : ताइवान (Taiwan) की राजधानी ताइपे (Taipei) बुधवार को भूकंप (Earthquake) के जोरदार झटके से दहल गयी। यहां पर रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 रही। ये 1999 के बाद देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसके बाद सुनामी (Tsunami) का खतरा मंडराने लगा है। भीषण भूकंप से देश के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

ताइवान (Taiwan) के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा कि 7.2 तीव्रता से धरती हिली है। भूकंप सुबह 7:58 बजे राजधानी से द्वीप के दूसरी ओर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से अब तक एक शख्स की मौत की खबर है जबकि पचास से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा लगातार बढ़ भी सकता है। भूकंप आने के तुरंत बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने 3 मीटर (9.8 फीट) तक की सुनामी की भविष्यवाणी की है। तीव्र भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के पास के तटीय क्षेत्रों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। ताइवान, जापान और फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ताइवान की राजधानी ताइपे के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्मोलॉजी सेंटर के निदेशक वू चिएन फू ने बताया कि भूकंप के ये झटके पूरे देश में आसपास के द्वीपों पर महसूस किए गए हैं। ये 1999 के बाद देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। अगले कुछ दिनों में भूकंप के और झटके आने की आशंका है। भूकंप के कारण ताइवान के पूर्वी शहर हुलिएन में इमारतों की नींव हिल गई है। ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई। ताइपे में मेट्रो सेवा भी बंद कर दी गई है। ताइवान में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को कक्षाएं और कामकाज बंद करने का विकल्प दिया गया है। भूकंप कई ऐतिहासिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement