Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tajinder Bagga Case: भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा को लेकर रवाना हुई दिल्ली पुलिस

Tajinder Bagga Case: भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा को लेकर रवाना हुई दिल्ली पुलिस

By शिव मौर्या 
Updated Date

Tajinder Bagga Case: भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब ले जाते समय हरियाणा पुलिस ने रोक लिया गया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद से पंजाब और दिल्ली पुलिस के बीच घंटों तनातनी चली।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

दोपहर करीब सवा दो बजे दिल्ली आउटर से डीसीपी समीर शर्मा पुलिस बल के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे और लगभग पौने तीन बजे दिल्ली पुलिस (Delhi Police) बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। वहीं, इस मामले में अब राजनीति शुरू हो गयी है। भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को घेरना शुरू कर दिया है।

बता दें कि, भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। उधर, भाजपा नेता की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी व पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती चली गई। दोपहर को जब बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया तो कार्यकर्ता थोड़े शांत हुए।

Advertisement