Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. तेजिंदर पाल सिंह तूर ने गोला फेंक में टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने गोला फेंक में टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर ने गोला फेंक स्पर्धा में टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पटियाला में भारतीय ग्रां प्री-फोर प्रतियोगिता में तेजिंदर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ 21 दशमलव चार-नौ मीटर तक गोला फेंक कर ये उपलब्धि हासिल की। इस खेल का पिछला भारतीय रिकॉर्ड भी तूर के नाम ही था, जिन्होंने 2019 में 20.92 मीटर की दूरी तय की थी। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में तजिन्दर ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले 11वें भारतीय हैं।

पढ़ें :- मयंक यादव की चमक सकती है किस्मत; BCCI से जल्द मिलेगा बड़ा इनाम

 

गौरतलब है कि तजिंदर पाल सिंह तूर पंजाब के मोगा जिले के खोसा पांडो गांव के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि तजिंदर पाल सिंह तूर पंजाब के मोगा जिले के खोसा पांडो गांव के रहने वाले हैं।

Advertisement