Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर करें पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान करने से होगा कल्याण

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर करें पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान करने से होगा कल्याण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kartik Purnima 2021: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। इस साल 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। साथ ही हवन, दान, जप, तप आदि धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है। विष्णु पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

 कार्तिक पूर्णिमा पर शुरू मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ- 18 नवंबर 2021 दोपहर 12:00 बजे से

कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर 2021 दोपहर 02:26 पर

कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय- 17:28:24

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

इस शुभ दिन पर सर्वार्थ सिद्धि नामक योग और वर्धमान योग भी लग रहा है, जो सभी बुरे योग व नक्षत्रों को दूर करता है। इन शुभ योग में किए गए धार्मिक कार्यों का फल हजार गुणा मिलता है। साथ ही इस दिन उपछाया चंद्रग्रहण भी लग रहा है, जो इस दिन महत्व को और अधिक बढ़ाता है। कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये 5 उपाय करने से आपके जीवन से धन संबंधी समस्याओं का अंत होगा।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नम: शिवाय’, ॐ हौं जूं सः, ॐ भूर्भुवः स्वः

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

ॐ स्वः भुवः भूः, ॐ सः जूं हौं ॐ

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं
Advertisement