Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Viral Video : तालिबानी गढ़ में अमेरिकी पोर्न स्टार व्हिटनी राइट, AK-47 के साथ खिंचाई फोटो, दुनियाभर में मचाई हलचल

Viral Video : तालिबानी गढ़ में अमेरिकी पोर्न स्टार व्हिटनी राइट, AK-47 के साथ खिंचाई फोटो, दुनियाभर में मचाई हलचल

By santosh singh 
Updated Date

काबुल: तालिबान शासित अफगानिस्तान (Taliban-Ruled Afghanistan) में महिलाओं के अधिकारों पर कड़े प्रतिबंध हैं। लड़कियों को पढ़ाई-लिखाई से दूर रखा गया है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं उन्हें पार्कों में घूमने तक की इजाजत नहीं है। लेकिन इन सबके बीच एक अमेरिकी एडल्ट फिल्म स्टार, व्हिटनी राइट (American porn star Whitney Wright) ने अफगानिस्तान का दौरा किया। उन्होंने पार्क घूमा और तालिबान (Taliban) के लड़ाकों की बंदूक लेकर फोटो खिंचवाई।

पढ़ें :- Video-मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया, चोर अगले स्टेशन तक ट्रेन से लटककर करता रहा सफर

इस तरह की उनकी खुलेआम गतिविधियों ने सभी को हैरान कर दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि इस एडल्ट स्टार को तालिबान (Taliban)  ने खुद दावत देकर अफगानिस्तान (Afghanistan) बुलाया है और पूरी यात्रा तालिबान (Taliban)  की ओर से प्रायोजित की गई है। इसने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। व्हिटनी राइट (Whitney Wright) इजरायल हमले के बाद से फिलिस्तीनियों के समर्थन में पोस्ट करती रही है। पिछले साल फरवरी में उन्होंने ईरान का भी दौरा किया था।

पढ़ें :- Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में दर्दनाक हादसा, सैलानियों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत

इस मामले में सच्चाई भी लग रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जिस तरह वह अफगानिस्तान में खुलेआम घूम रही हैं और हथियारों के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। यह बिना तालिबान (Taliban)  की मदद के संभव ही नहीं है। क्योंकि 21वीं सदी में तालिबान के प्रशासन वाला अफगानिस्तान एकमात्र देश है जहां लड़कियों को पढ़ाना अपराध है। अफगान लड़कियों को शिक्षा से केवल इसलिए प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि वे महिला हैं। यह तालिबान (Taliban)  का दोहरा चरित्र दिखाता है। यह स्थिति अफगान महिलाओं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए हैरान करने वाली है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस घटना ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. एक अफगानी ने लिखा,कि एक अमेरिकी एडल्ट स्टार (American Porn Star) बिना किसी समस्या के तालिबान शासित अफगानिस्तान में घूम सकती है, लेकिन अफगान महिलाएं अपने सामने के दरवाजे भी नहीं छोड़ सकतीं। पीआर के लिए तालिबान की प्यास की कोई सीमा नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा,कि तालिबान शासित अफगानिस्तान में अमेरिकी एडल्ट स्टार व्हिटनी राइट (American porn star Whitney Wright) बामियान नेशनल पार्क (Bamiyan National Park) में खुलेआम घूम सकती हैं, लेकिन उसे किसी के साथ जरूरत नहीं। लेकिन अफगानी महिलाओं के लिए उसी पार्क में अकेले कदम रखना अपराध है।

दौरा बना पहेली

तालिबान (Taliban)  के शासन वाले अफगानिस्तान (Afghanistan)  एक अमेरिकी एडल्ट स्टार (American Porn Star) का यह दौरा फिलहाल लोगों की समझ से बाहर है। यहां तक की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी इसका आकलन नहीं कर पा रही है कि आखिर इस दौरे का मकसद क्या है? कुछ विश्लेषकों का मानना है कि तालिबान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है। व्हिटनी राइट (Whitney Wright) का दौरा इसी का हिस्सा हो सकता है।

पढ़ें :- 25 साल पहले न्यूजीलैंड में ये मफलर भेंट मिला था, आज भी संभालकर कर रखा हूं यहां के लोगों की निशानी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Advertisement