Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तालिबान ने क्रूरता की हद पार कर दी, सरेंडर कर रहे 22 अफगान कमांडो का किया कत्लेआम

तालिबान ने क्रूरता की हद पार कर दी, सरेंडर कर रहे 22 अफगान कमांडो का किया कत्लेआम

By अनूप कुमार 
Updated Date

काबुल:. तालिबान ने अफगानिस्तान के 85 फीसदी इलाके पर कब्‍जा कर लिया है। जिसके बाद हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बीते दिनों तालिबान के लड़ाकों ने दिनदहाड़े अफगान स्पेशल फोर्स के 22 कमांडो को मार डाला। अफगानिस्तान में जारी हिंसा के बीच तालिबान की क्रूरता का एक भयानक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अफगान कमांडो गोलियां खत्म होने के बाद खुद को तालिबानी लड़ाके के सामने सरेंडर कर देते हैं। लेकिन अफगान कमांडो को गिरफ्तार करने के बजाय तालिबानी लड़ाके इन्हें गोलियों से भून देते हैं

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक,यह घटना 16 जून को फरयाब प्रांत के दौलत अबाद शहर की है। दौलत अबाद शहर तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के करीब है। CNN ने इसका वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। तालिबानी लड़ाकों ने 22 अफगान कमांडो को उस वक्त मार डाला, जब वो सरेंडर करने वाले थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड क्रॉस ने 22 अफगान कमांडो के शव मिलने की पुष्टि कर दी है। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उनके पास ऐसे कई वीडियो हैं। सभी वीडियो सत्यापित किए गए हैं और गवाहों से भी बात की गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगान कमांडो अपने हाथ उठा रहे थे। इस दौरान गोली नहीं मारने की गुजारिश भी की गई। लेकिन तालिबान लड़ाकों ने इनकी एक न सुनी और निहत्थे जवानों पर गोलियां बरसा दीं।

Advertisement